Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सदर थाना क्षेत्र के कबीरपुर में ऋतिक और उसकी पत्नी सिमरन ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
ऋतिक गन्नौर क्षेत्र के गांव तेवड़ी का रहने वाला था, जबकि सिमरन गांव राठधाना की निवासी थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और साल 2024 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कबीरपुर स्थित किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। करीब दो साल बाद दोनों ने एक साथ यह कदम उठा लिया।
परिजनों के मुताबिक, उन्हें दोनों के ऐसा कदम उठाने की कोई आशंका नहीं थी। घटना वाले दिन सुबह ऋतिक ने अपने भाई से नई दुकान को लेकर बातचीत भी की थी। बाद में जब उसका फोन नहीं उठा तो भाई घर पहुंचा। अंदर ऋतिक और सिमरन को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कबीरपुर में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े: पंजाब की जेलों में नशे का जाल! 44.5% कैदी ओपिओइड के इलाज पर, AAP सरकार के ‘ड्रग्स वॉर’ पर उठे सवाल
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…