South Korea DMZ Blast: दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच स्थित डिमिलिटराइज्ड जोन (DMZ) में सैन्य अभियान के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट में दक्षिण कोरिया के तीन सैन्य अधिकारी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सेना ने जांच शुरू कर दी है।
सैन्य अभियान के दौरान हुआ विस्फोट
जानकारी के मुताबिक, धमाका पश्चिमी DMZ में सैन्य अभियान के दौरान हुआ। विस्फोट के बाद घायल हुए तीनों सैन्य अधिकारियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सेना अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर धमाका किस वजह से हुआ।
लैंडमाइन होने की जताई जा रही आशंका
शुरुआती जांच में धमाके के पीछे लैंडमाइन यानी बारूदी सुरंग होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। सेना घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अगर धमाका लैंडमाइन की वजह से हुआ है तो यह पता लगाना भी जरूरी होगा कि बारूदी सुरंग किस तरफ से बिछाई गई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संभावित लैंडमाइन उत्तर कोरिया की ओर से बिछाई गई थी या दक्षिण कोरिया की तरफ से। उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच बना DMZ दुनिया के सबसे संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में शामिल है। इस इलाके में बारूदी सुरंगों की मौजूदगी के कारण सैन्य गतिविधियों के दौरान खतरा बना रहता है। ऐसे में ताजा विस्फोट ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव के बीच घटना
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बना हुआ है। हाल के दिनों में उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल गतिविधियां भी सामने आई हैं। ऐसे माहौल में सीमा क्षेत्र में हुआ यह विस्फोट सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दक्षिण कोरियाई सेना फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की वास्तविक वजह और संभावित लैंडमाइन को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
ये भी पढ़ें: DUSU चुनाव पर आया अखिलेश का रिएक्शन, कहा- BJP ने घपला कर चुनाव में जीत दर्ज की

