SP Singh Patel Statement: समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ सांसद डॉ. SP सिंह पटेल (शिवपाल सिंह पटेल) ने दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा की परंपराओं पर सवाल उठाते हुए इन्हें बंद करने की बात कही है। उनके बयान से विवाद खड़ा हो गया है।
मूर्ति विसर्जन को बताया ढोंग
SP सिंह ने दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति खरीदकर लाने, करीब एक हफ्ते तक पूजा करने और फिर उसे गंदे नाले में विसर्जित करने की परंपरा पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे ढोंग बताते हुए कहा कि ऐसी परंपरा बंद होनी चाहिए।
कांवड़ यात्रा पर भी उठाए सवाल
सपा सांसद ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए 50-50 किलोमीटर पैदल चलकर कांवड़ लाने की जरूरत नहीं है। गांव के मंदिर में जाकर भगवान के सामने हाथ जोड़ने से भी उतना ही आशीर्वाद मिल सकता है। उनके मुताबिक, इतनी दूर पैदल चलने से कोई अतिरिक्त आशीर्वाद नहीं मिलता, इसलिए कांवड़ यात्रा भी बंद होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनकी बात से कुछ लोगों को बुरा लग सकता है, लेकिन वह अपनी राय बिना किसी लाग-लपेट के रख रहे हैं।

