होम = Breaking = बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ की रफ्तार तेज, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे

बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ की रफ्तार तेज, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे

Spider-Man Brand New Day Box Office: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ₹109 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है। इसके साथ ही इसने कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बढ़त बना ली है।

दो दिन में तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में ₹60 करोड़ (नेट) की रिकॉर्ड ओपनिंग की, जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। फिल्म ने दूसरे दिन करीब ₹49 करोड़ और कमाए, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन ₹109 करोड़ पहुंच गया। इसके साथ ही इसने 'धुरंधर' और शाहरुख खान की 'डंकी' जैसी फिल्मों के शुरुआती दो दिनों के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

इंग्लिश वर्जन ने दिखाई सबसे ज्यादा ताकत

फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान इंग्लिश वर्जन का रहा, जिसने भारत में करीब ₹60 करोड़ जुटाए। वहीं, हिंदी डब वर्जन ने ₹39 करोड़ का कारोबार किया। भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू से रिकॉर्ड कमाई कर 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद

नॉर्थ अमेरिका में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के ओपनिंग वीकेंड में करीब $250-260 मिलियन कमाने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो यह हॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है। दुनियाभर में फिल्म के पहले वीकेंड में ही आधा बिलियन डॉलर पार करने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि कुछ अनुमान इसकी कुल कमाई $800 मिलियन तक पहुंचने की संभावना भी जता रहे हैं।