होम = News Latest = शेयर बाजार में रौनक, चंद सेकंड में निवेशकों की संपत्ति ₹2.78 लाख करोड़ बढ़ी

शेयर बाजार में रौनक, चंद सेकंड में निवेशकों की संपत्ति ₹2.78 लाख करोड़ बढ़ी

Stock Market Rally: शेयर बाजार ने कारोबारी हफ्ते की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ की। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार छलांग लगाई, जिससे कुछ ही देर में निवेशकों की संपत्ति में लाखों करोड़ रुपये का इजाफा हो गया।

सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी जारी रही। सुबह 9:21 बजे सेंसेक्स 662 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,428 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 195 अंक चढ़कर 24,179 के पार पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 793 अंक तक उछला, जबकि निफ्टी ने 24,200 का स्तर पार कर लिया।

ज्यादातर शेयरों में तेजी का रुख

बीएसई पर कारोबार कर रहे ज्यादातर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। फिलहाल 2,493 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है, जिनमें 1,635 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 726 शेयरों में गिरावट है। वहीं 132 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं दिखा। कारोबार के दौरान 33 शेयर अपने एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे, जबकि 24 शेयर साल के निचले स्तर पर आ गए। इसके अलावा 42 शेयर अपर सर्किट और 53 शेयर लोअर सर्किट पर पहुंच गए।