होम = Breaking = राम मंदिर दान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

राम मंदिर दान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

Ram Mandir Donation Row: सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर दान विवाद को लेकर दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि वे इस याचिका का उल्लेख 29 जून को करें। याचिका में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई थी।

याचिका में CBI जांच की मांग की थी

एडवोकेट अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका को दायर की थी। राम मंदिर दान विवाद से जुड़े मामले में याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की अपील की। उन्होंने अदालत को बताया कि मामला बेहद गंभीर है और इसमें तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है। उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि चंदा विवाद मामले की जांच सीबीआई द्वारा की करवाई जाए। याचिका कर्ताओं ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज और प्रशासन में कथित तौर पर हुई अन्य अनियमितताओं को भी उजागर किया है।