Tuesday, Sep 29

होम = Cover Story Featured = सूरत के संगिनी हब-2 टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर

सूरत के संगिनी हब-2 टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर

Surat: सूरत के संगिनी हब-2 टेक्सटाइल मार्केट में कामकाज के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। मार्केट की पहली मंजिल पर स्थित एक दुकान से धुआं निकलने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। काले धुएं के गुबार पूरे परिसर में फैल गए।

10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही सूरत के अलग-अलग फायर स्टेशनों से 10 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पानी की तेज बौछारों से आग पर काबू पाने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी है। धुआं भरने से सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद व्यापारियों, खरीदारों और श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सूरत की मेयर मायाबेन मावानी भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

ये भी पढ़े: संजीव बालियान का बड़ा बयान: योगी से रिश्ते और पश्चिमी यूपी पर क्या बोले?