Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन, नौकरी, स्वास्थ्य और मान-सम्मान पर पड़ता है। 16 नवंबर 2026 को सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 16 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मिथुन राशि: काम और सेहत पर दें ध्यान
मिथुन राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और दूसरों की बातों में आकर काम से ध्यान न हटाएं। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक बातचीत में भी संयम रखें, खासकर माता पक्ष के लोगों से बात करते समय, क्योंकि गलत शब्द रिश्तों में तनाव ला सकते हैं।
तुला राशि: धन और वाणी में बरतें सावधानी
तुला राशि के दूसरे भाव में सूर्य रहेंगे, जो धन और वाणी से जुड़ा है। ऐसे में परिवार और करीबियों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें और पूरी जानकारी के बिना निवेश से बचें। कारोबारियों को लेन-देन और नए सौदों की शर्तों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए।
धनु राशि: फैसले लेने में न करें जल्दबाजी
धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचना होगा। नौकरी और कारोबार में सोच-समझकर कदम उठाएं। विदेश से जुड़े व्यापार करने वाले लोग नए समझौतों की शर्तें ध्यान से पढ़ें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें और बड़े फैसले लेने से पहले परिवार या अनुभवी लोगों की सलाह लें।
इस गोचर के दौरान तीनों राशियों के जातकों के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़े: तमिलनाडु: पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में बेहोश मिला शख्स, अस्पताल में मौत; SHO समेत पुलिसकर्मी सस्पेंड

