होम = Breaking = वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर ने दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर ने दिया बड़ा बयान

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद बटलर ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की और उनके भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हर रिकॉर्ड एक दिन टूटता है और उन्हें लगता है कि भविष्य में यह रिकॉर्ड भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं।

फॉर्म में लौटे जोस बटलर

कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे जोस बटलर ने द हंड्रेड लीग में शानदार वापसी की है। पिछले मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसके बाद टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।