होम = PM Modi = PM मोदी के समर्थन में बोले स्वामी कैलाशानंद गिरि, कहा- विरोध करें, लेकिन भाषा की मर्यादा न टूटे

PM मोदी के समर्थन में बोले स्वामी कैलाशानंद गिरि, कहा- विरोध करें, लेकिन भाषा की मर्यादा न टूटे

by | Aug 1, 2026 | PM Modi

Swami Kailashanand Giri on PM Modi: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के नाम संदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद और संवैधानिक अधिकारों के सम्मान की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार देता है।

अभद्र भाषा की निंदा, युवाओं से अपील

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि किसी भी मतभेद के नाम पर प्रधानमंत्री या किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र व व्यक्तिगत टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने ऐसी टिप्पणियों की निंदा करते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग संयम, शालीनता और राष्ट्रहित की भावना के साथ करने की अपील की।

ये भी देखे: राहुल गांधी का PM Modi को तंज, बोले- छात्रों को नहीं, पीएम को मांगनी चाहिए माफी