Thursday, Sep 03

होम = Breaking = स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर विवाद, एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत

स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर विवाद, एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत

Swara Bhasker controversy: ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर दिए बयान के बाद स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, वहीं उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। स्वरा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनकी बात का गलत अनुवाद किया गया। आखिर स्वरा भास्कर ने ऐसा क्या कहा, जिस पर इतना विवाद खड़ा हो गया? चलिए जानते हैं पूरा मामला।

सोशल मीडिया पर सफाई के बाद अब थाने पहुंचा मामला

‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर थाने तक पहुंच गया है। ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने वीडियो जारी कर अपने बयान का बचाव किया और कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। इसी बीच बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण सिंह कुल्लू ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्वरा के बयान से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक माफी की मांग की

शिकायतकर्ता कृष्ण सिंह कुल्लू का आरोप है कि स्वरा भास्कर ने क्षत्रिय महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे राजपूत महिलाओं और उनकी परंपराओं का अपमान हुआ है। उन्होंने एक्ट्रेस से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। वहीं, स्वरा पहले ही इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर सफाई दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Tags :