होम = Breaking = फील्डिंग कोच टी दिलीप ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, विदाई संदेश ने जीता दिल

फील्डिंग कोच टी दिलीप ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, विदाई संदेश ने जीता दिल

T Dilip Farewel: टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप का 5 साल का सफर खत्म हो गया है। विदाई के बाद उन्होंने भावुक संदेश साझा किया, वहीं उनकी जगह शुभदीप घोष को नई जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि नवंबर 2021 में टीम इंडिया से जुड़े हैदराबाद के इस कोच का कॉन्ट्रैक्ट जिम्बाब्वे के टी20 दौरे के बाद समाप्त हो गया।

फील्डिंग कल्चर बदलने वाले दिलीप ने साझा किया भावुक संदेश

टी. दिलीप को भारतीय टीम में फील्डिंग के स्तर को नई ऊंचाई देने और ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक बनाए रखने का श्रेय दिया जाता है। टीम से विदाई के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस सफर को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने ब