Cover Story Latest

नवजात वार्ड में AC खराबी से मचा हड़कंप, 5 दिन के बच्चे समेत 3 की मौत; 20 से ज्यादा बच्चे शिफ्ट

Telangana: तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में लगी आग के बाद अब तक तीन नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक 5 दिन का बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद कई बच्चों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था, जहां इलाज के दौरान निजामाबाद में एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया।

हादसा सोमवार देर रात करीब 11:40 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, AC यूनिट में खराबी के बाद आग लगी और पूरे वार्ड में धुआं भर गया। उस समय वार्ड में 24 बच्चे मौजूद थे। अस्पताल स्टाफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीम ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और 20 से अधिक बच्चों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल समेत आसपास के अस्पतालों में भेजा गया।

26 हफ्ते के प्रीमैच्योर बच्चे की भी मौत

जिला कलेक्टर राजर्षि शाह के अनुसार, AC में खराबी के बाद आग लगने की बात सामने आई है। रेस्क्यू के दौरान करीब 26 हफ्ते के एक प्रीमैच्योर बच्चे की मौत हो गई थी। अन्य बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां बाल रोग विशेषज्ञ उनकी निगरानी कर रहे हैं। धुएं से प्रभावित बच्चों को जरूरत के मुताबिक वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाकर इसे दूसरे वार्डों तक फैलने से रोक दिया।

हादसे की होगी विस्तृत जांच

कलेक्टर राजर्षि शाह और पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। अधिकारियों ने आग की वजह और संभावित लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता दूसरे अस्पतालों में भेजे गए बच्चों की सुरक्षा और इलाज सुनिश्चित करना है। तीन बच्चों की मौत के बाद परिवारों में मातम का माहौल है।

ये भी पढ़े: यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा मतदान


Tanisha Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स: भारत की शानदार शुरुआत, बैक टू बैक दो मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 minutes ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

33 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

59 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

1 hour ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago