TVK Chief Vijay will Take oath on Sunday: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके अब सरकार बनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के सुप्रीमो थलापति विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ यह राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि महज तीन साल पुरानी पार्टी टीवीके ने चुनाव में 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। शनिवार को पार्टी प्रमुख थलपति विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया और समर्थन में अन्य दलों के विधायकों के पत्र भी सौंपे। बहुमत को लेकर पहले बनी अनिश्चितता अब खत्म होती दिख रही है, क्योंकि सहयोगी दलों के समर्थन के बाद टीवीके ने जरूरी संख्या का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी का दावा है कि अब उनके पास पर्याप्त विधायक समर्थन है और जल्द ही राज्य में नई सरकार का गठन संभव है।
टीवीके को इन पार्टियों का समर्थन हासिल
राज्य में नई सरकार के गठन के लिए 118 सीटों का बहुमत चाहिए। टीवीके के पास 107 सीटें हैं। इसके अलावा उसे कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीवीके और आईयूएमएल का समर्थन हासिल है। विजय को मुख्यमंत्री बनने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। अब पार्टी के पास कुल 120 विधायक हैं। विजय रविवार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
विजय लेंगे सीएम पद की शपथ
एक्टर विजय पहले रविवार दोपहर 3.15 बजे शपथ लेने वाले थे, लेकिन अब समय में बदलाव किया गया है। वे अब सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। विजय इससे पहले लगातार तीन दिनों तक राज्यपाल से मीटिंग के बावजूद सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन नहीं दिखा पाए थे, लेकिन शनिवार को स्थिति पूरी तरह बदल गई। अब उनके पास 120 विधायकों का समर्थन है।
कैबिनेट में ये विधायक हो सकते हैं शामिल
मंत्रिमंडल में टीवीके के सेंगोत्तियन, अधव अर्जुन, एन आनंद, अरुण राज, निर्मल कुमार और राजमोहन के शामिल होने की संभावना है, जबकि तीन मंत्री कांग्रेस के विधायकों से हो सकते हैं। तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार दोपहर 3.15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।

