होम = मनोरंजन = ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ धर्मेंद्र एक मजबूत मुखिया…दो शादियाँ, छह बच्चे और 13 नाती-पोतों से भरा विशाल परिवार

‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ धर्मेंद्र एक मजबूत मुखिया…दो शादियाँ, छह बच्चे और 13 नाती-पोतों से भरा विशाल परिवार

Bollywood's He-Man: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे देश को सुन्न कर दिया है। ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, निजी जिंदगी में भी उतने ही मजबूत, बड़े और विस्तृत परिवार के मुखिया थे। उनके जाने के बाद लोग उनके फिल्मों के साथ-साथ उनके विशाल परिवार के बारे में भी जानना चाह रहे हैं।

19 साल की उम्र में पहली शादी

धर्मेंद्र की पहली शादी तब हुई जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। साल 1954 में, मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने प्रकाश कौर से विवाह किया। इस रिश्ते से धर्मेंद्र चार बच्चों के पिता बने- दो बेटे और दो बेटियाँ।

  • सनी देओल
  • बॉबी देओल
  • विजेता देओल
  • अजीता देओल

सनी और बॉबी आज बॉलीवुड के सुपरस्टार और देओल परिवार की पहचान हैं। वहीं विजेता और अजीता लाइमलाइट से दूर लेकिन हमेशा परिवार के करीब रहती हैं। दोनों शादी के बाद विदेश में बस गईं और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं।

दूसरी शादी और नया परिवार

धर्मेंद्र ने पहली पत्नी से अलग हुए बिना 1980 में बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी की। दोनों की प्रेम कहानी फिल्मी दुनिया का सबसे चर्चित अध्याय है। हेमा मालिनी उनसे 13 साल छोटी थीं। शादी के बाद इस जोड़ी को दो बेटियाँ हुईं।

  • एशा देओल
  • अहाना देओल

एशा ने फिल्मों में काम किया और 2012 में भरत तख्तानी से शादी की, हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। एशा दो बेटियों की माँ हैं।
अहाना ने बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।

सनी देओल का परिवार

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल की पत्नी पूजा देओल हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रहती हैं। इस जोड़ी के दो बेटे हैं।

  • करण देओल
  • राजवीर देओल
    दोनों ही फिल्मी करियर की तैयारी में हैं।

बॉबी देओल का परिवार

बॉबी ने अपनी बचपन की दोस्त तान्या आहूजा से शादी की। उनके दो बेटे हैं।

  • आर्यमन
  • धरम
    दोनों बहनों के भी दो-दो बच्चे हैं, और खास बात यह कि वे हर बड़े देओल फैमिली इवेंट में शामिल होती हैं।

धर्मेंद्र के आंगन में आज 13 नाती-पोते खेलते हैं, यह परिवार ही उनकी असली विरासत है। उनका जाना दुखद है, लेकिन उनका परिवार आने वाली कई पीढ़ियों तक उनका नाम रोशन करता रहेगा।

ये भी पढ़े: दिल्ली-NCR पर मौत का धुआँ…AQI पहुँचा 479 तक, स्मॉग की चादर में घुटती ज़िंदगी