Tuesday, Sep 01

होम = Breaking = अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर महिला का चाकू से हमला, एक की मौत; पुलिस फायरिंग में मारी गई

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर महिला का चाकू से हमला, एक की मौत; पुलिस फायरिंग में मारी गई

by | Sep 1, 2026 | Breaking, Trending

Times Square Attack:अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। एक महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए आगे बढ़ी तो पुलिस ने गोली चला दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

चाकू लेकर लोगों को धमका रही थी महिला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला काफी परेशान थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वह हाथ में चाकू लेकर टाइम्स स्क्वायर पर लोगों को धमका रही थी। इसी दौरान उसने एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और चाकू लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए आगे बढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।