Asian Games 2026: भारतीय महिला निशानेबाजों ने एशियन गेम्स 2026 में ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश की मेडल उम्मीदों को और मजबूत किया। नीरू धांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने कुल 328 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड जीता। टीम इवेंट के साथ नीरू ने व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। उन्होंने 118 अंक के साथ एशियन गेम्स का नया क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड बनाया।
टीम पदक की दौड़ में भारत
हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली और सेना में नायब सूबेदार नीरू धांडा मनीषा कीर और आशिमा अहलावत के साथ महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में पदक के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। मनीषा और आशिमा ने 84-84 अंक जुटाए, जिससे भारत का कुल स्कोर 263 अंक हो गया और टीम तीसरे स्थान पर रही। चीन 278 अंकों के साथ पहले और कुवैत 265 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। स्पर्धा में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, ऐसे में भारत पदक की दौड़ में बना हुआ है।
अभी भी कई खेलों में मेडल की उम्मीद
एथलेटिक्स में पूजा सिंह और सुप्रिया बसवराजू हाई जंप में उतरेंगी, जबकि 800 मीटर रेस में मोहम्मद अफसल और पूजा ओला पदक के लिए जोर लगाएंगे। दिन का अंत मिक्स्ड 4x100 मीटर, महिला 4x400 मीटर और पुरुष 4x400 मीटर रिले रेस से होगा। शूटिंग में ट्रैप इवेंट का आखिरी दिन है, जहां भारतीय निशानेबाजों से पदक की उम्मीद है। मुक्केबाजी में परवीन हुड्डा, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बेरवाल सेमीफाइनल खेलेंगे। इसके अलावा तीरंदाजी, टेनिस, वॉलीबॉल और स्क्वैश में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत का तीरंदाजी में दबदबा, मेंस और महिला कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल में

