होम = Breaking = 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री पर संकट? ट्रंप के ऐलान से बढ़ी चिंता

200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री पर संकट? ट्रंप के ऐलान से बढ़ी चिंता

by | Jul 22, 2026 | Breaking, News Big

Donald Trump on Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त 2028 से आयातित जेनेरिक दवाओं पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि इससे अमेरिका में दवा निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारत पर पड़ सकता है, जो अमेरिका को जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक है।

ट्रंप ने बताई टैरिफ लागू करने की पूरी टाइमलाइन

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर बताया कि जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। योजना के तहत 1 अगस्त से प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन शुरुआती दो वर्षों तक आयातित जेनेरिक दवाओं पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद तीसरे वर्ष टैरिफ 100% किया जाएगा और फिर इसे बढ़ाकर 200% तक ले जाया जाएगा।