होम = News Latest = ईरान को पता थी ट्रंप के होटल की मंजिल, NATO समिट में विमान को निशाना बनाने की कोशिश: रिपोर्ट

ईरान को पता थी ट्रंप के होटल की मंजिल, NATO समिट में विमान को निशाना बनाने की कोशिश: रिपोर्ट

Trump Iran missile threat: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसी कई जानकारियां मिली थीं कि ईरान को NATO समिट के दौरान अंकारा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सटीक लोकेशन पता थी। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप को ले जा रहे विमान को निशाना बनाने में सक्षम सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का संभावित खतरा भी सामने आया था। समिट के पास एक व्यक्ति शोल्डर-फायर्ड मिसाइल के साथ देखा गया, जबकि ईरानी एजेंटों को ट्रंप के होटल की मंजिल की जानकारी होने की बात भी सामने आई।

एयरफोर्स वन बना ‘डिकॉय’

खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने गोपनीय योजना बनाई। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से पुराने एयरफोर्स वन में सवार होने का दिखावा किया, लेकिन बाद में उन्हें एयरपोर्ट से कैटरिंग कंटेनर के जरिए चुपचाप निकालकर सैन्य विमान से तुर्की से रवाना किया गया। वहीं एयरफोर्स वन ब्रिटेन के लिए रवाना हुआ, जिसमें वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार और सैन्यकर्मी मौजूद थे।

यात्रियों को नहीं बताई गई पूरी जानकारी

8 जुलाई की अंकारा-ब्रिटेन उड़ान के दौरान यात्रियों को खिड़कियों के शेड बंद रखने को कहा गया। विमान में विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्हाइट हाउस के अधिकारी स्टीफन मिलर व स्टीवन च्युंग भी थे। बाद में ट्रंप गुप्त रूप से एयरफोर्स वन में लौटे और कैमरों के सामने उतरे। कुछ पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारियों ने यात्रियों को खतरे की जानकारी न देने पर सवाल उठाए, जबकि अन्य ने इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए उचित बताया। व्हाइट हाउस ने टिप्पणी नहीं की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सीक्रेट सर्विस की सलाह मानी थी और संभवतः जिस विमान में वह थे, वही अधिक संभावित निशाना था।

ये भी पढ़े: बेंगलुरु होटल में दो बेटियों की हत्या: स्कूल नोटबुक में मिला पिता का कथित सुसाइड नोट