होम = Breaking = सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो लॉ छात्र गिरफ्तार, CJI पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो लॉ छात्र गिरफ्तार, CJI पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

by | Jul 15, 2026 | Breaking, News Top

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने और मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र हैं। पुलिस ने तिलक मार्ग थाने में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा कर्मियों की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

पुलिस के मुताबिक, यह FIR सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई। घटना 10 जुलाई 2026 को कोर्ट नंबर-13 में उस समय हुई, जब प्रबल प्रताप व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले की सुनवाई चल रही थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रबल प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में किया हंगामा

FIR के अनुसार, सुनवाई के दौरान प्रबल प्रताप सिंह खुद याचिकाकर्ता के तौर पर अदालत में पेश हुआ था। आरोप है कि उसने जानबूझकर कार्यवाही में बाधा डाली, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कोर्ट रूम में फाइलें व कागजात उछाल दिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस दौरान उसने मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे अदालत का माहौल बाधित हो गया।