होम = Breaking = जेल से निकलते ही पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, भावुक होकर कही बड़ी बात

जेल से निकलते ही पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, भावुक होकर कही बड़ी बात

by | Aug 5, 2026 | Breaking, News Top

Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने पिता एम.के. स्टालिन से मुलाकात की और आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ "आतंकवादी जैसा व्यवहार" किया।

'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया'

रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके भाषण को काट-छांटकर गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा, "मेरे भाषण के कुछ हिस्सों को जोड़कर यह दावा किया गया कि मैंने अनुचित बात कही है। कुछ लोगों ने मुझ पर डबल मीनिंग बात करने का आरोप लगाया, जबकि मैंने केवल एक ही अर्थ में कहा था कि किसानों को पानी की जरूरत है।"

'तमिलनाडु की हर मां-बहन मेरे परिवार का हिस्सा'

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु की हर मां और बहन को मैं अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक नेताओं ने उनके पूरे भाषण का संदर्भ जाने बिना ही उनकी आलोचना की, जिससे उन्हें निराशा हुई। डबल मीनिंग वाले आरोपों को खारिज करते हुए उदयनिधि ने दोहराया कि उन्होंने किसानों के हित में कावेरी का पानी छोड़ने की मांग करते समय केवल "एक ही अर्थ" में बात की थी। उन्होंने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार पर भी हमला बोलते हुए उसे "सर्कस कैंप" बताया और कहा कि उनकी पार्टी झूठे मामलों से डरने वाली नहीं है।