Ujjain Van Blast Video: उज्जैन के पास बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुए एक प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया है, जिस पर दो युवक लाल झंडे लहराते नजर आते हैं। इसके कुछ ही देर बाद वैन में विस्फोट किया जाता है, जिससे वह हवा में ही क्षतिग्रस्त हो जाती है। बताया जा रहा है कि यह घटना 23 जून की रात अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई। जिस वैन में विस्फोट किया गया, उस पर 'ले फिर आ गए' लिखा हुआ था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल वीडियो में वैन में किए गए विस्फोट के अलावा युवकों के कई अन्य प्रदर्शन भी दिखाई दे रहे हैं। अलग-अलग वीडियो में विभिन्न प्रकार के विस्फोट और करतब नजर आते हैं। वहीं, हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा के कार्यक्रम में भी एक युवक को ऊंचाई पर लटकाकर कई तरह के हैरतअंगेज प्रदर्शन किए गए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
संत और हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरि ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन से ऐसा संदेश जाता है मानो "हम काफिरों की गाड़ियों को इसी तरह उड़ा देंगे।" वहीं, हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन पर लटकाई गई वैन पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। उन्होंने जिला प्रशासन से स्पष्ट करने की मांग की कि इस तरह के प्रदर्शन की।

