होम = Breaking = ब्रिटेन का बड़ा फैसला, IRGC समेत 2 ईरानी संगठनों को घोषित किया आतंकी

ब्रिटेन का बड़ा फैसला, IRGC समेत 2 ईरानी संगठनों को घोषित किया आतंकी

UK IRGC Ban: ब्रिटेन ने ईरान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) समेत दो ईरानी समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद ब्रिटेन में इन संगठनों को किसी भी तरह का समर्थन देना गैरकानूनी माना जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और आतंकवाद पर सख्ती के तहत उठाया गया है।

सुरक्षा चिंताओं के बाद कार्रवाई

ब्रिटिश सरकार ने कहा कि हालिया सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान इंटरनेशनल टीवी के दो पत्रकारों की हत्या की कथित साजिश और साइबर हमलों के बाद IRGC पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं, IMCR पर यहूदी ठिकानों पर हमलों के आरोप हैं।

स्टार्मर बोले- कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि नए कानून से आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई आसान होगी। इसके तहत दोषी पाए जाने पर 14 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। माना जा रहा है कि इस फैसले से ब्रिटेन और ईरान के रिश्तों में और तनाव बढ़ सकता है।