होम = State = उत्तर प्रदेश = योगी सरकार का बड़ा फैसला, 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर; नोएडा-लखनऊ में बदले अधिकारी

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर; नोएडा-लखनऊ में बदले अधिकारी

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस दौरान कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ के मौजूदा प्रभार में बदलाव कर अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। तबादलों का असर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, बलिया, वृंदावन समेत कई जिलों और विभागों पर पड़ा है, जहां सीडीओ, अपर आयुक्त, विशेष सचिव और विभिन्न निगमों के प्रबंध निदेशकों के पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।

जानिए किस अधिकारी की कहां हुई नई तैनाती

प्रशासनिक फेरबदल में सुधा वर्मा को सचिव, राजस्व विभाग से श्रमायुक्त, सारिका मोहन को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा से महानिरीक्षक, निबंधन और नेहा शर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन से महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव बनाया गया है। अरुण कुमार को मिशन निदेशक, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जबकि जे. रीभा को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार मिला है। दीपा रंजन को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग नियुक्त किया गया है। संजय कुमार सिंह-1 को निदेशक, संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि विशाल सिंह से संस्कृति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं और अब वे केवल सूचना निदेशक का कार्यभार संभालेंगे। रिया केजरीवाल को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और संदीप भागिया को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। परीक्षित खटाना को अपर आयुक्त (राज्य कर), गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल को सीडीओ आजमगढ़, जग प्रवेश को विशेष सचिव, वन विभाग, ओजस्वी राज को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन, आलोक कुमार को सीडीओ बलिया, अजय कुमार गौतम को अपर आयुक्त (राज्य कर), गाजियाबाद, संजय कुमार सिंह को सीडीओ इटावा, मनिकन्दन ए. को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त और वंदना वर्मा को यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।