UP Free Bus Travel Women: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की शुरुआत कर दी है। इसके तहत पात्र महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
आधार या वोटर कार्ड जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को यात्रा के दौरान आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाना होगा। सरकार के मुताबिक, इस योजना पर हर महीने करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
रोजाना 88 हजार से ज्यादा महिलाएं होंगी लाभान्वित
अनुमान के अनुसार, यूपी रोडवेज की बसों में रोजाना 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की 88 हजार से ज्यादा महिलाएं यात्रा करती हैं। नई योजना से इन बुजुर्ग महिला यात्रियों को पूरे साल मुफ्त सफर की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को फ्री यात्रा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर हर आयु वर्ग की महिलाओं के लिए तीन दिन मुफ्त बस यात्रा का भी ऐलान किया है। इस दौरान यूपी रोडवेज की ओर से अतिरिक्त और विशेष बसें चलाई जाएंगी। सीएम योगी ने आईजीपी में आयोजित कार्यक्रम में विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं को सम्मान देने और उनकी यात्रा को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/iit-delhi-suicide-case-student-protest/

