होम = Breaking = यूपी में आज से UPTET परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्था पर CM योगी की सीधी नजर

यूपी में आज से UPTET परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्था पर CM योगी की सीधी नजर

UPTET 2026 Exam: उत्तर प्रदेश में UPTET परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। 4 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा में राज्य के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ CCTV कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा का सफल आयोजन सुनिश्चित करना है।

करीब 20 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UPTET परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में स्थित 955 परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस बार करीब 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें लगभग पौने दो लाख ऐसे शिक्षक भी हैं, जो वर्तमान में स्कूलों में कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, शिक्षक बनने के लिए TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसी के तहत 2010 से पहले नियुक्त करीब पौने दो लाख शिक्षकों, जिन्होंने अभी तक TET पास नहीं किया है, उन्हें सेवा में बने रहने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

CM योगी के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को निर्देश दिया है कि कार्यरत शिक्षकों को TET पास करने के पर्याप्त अवसर दिए जाएं। वहीं, परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।