US attacks on Iran: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी हवाई हमलों को लेकर ईरान ने नया आंकड़ा जारी किया है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 142 लोग घायल हुए हैं।
अमेरिकी हमलों में बच्चे और महिलाएं भी हताहत
ईरान के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में मारे गए लोगों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायलों में 61 महिलाएं और 18 साल से कम उम्र के 44 लोग हैं। मंगलवार को सिरिक के पास एक शादी समारोह पर हुए हमले में शुरुआत में चार लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। अलग-अलग रिपोर्टों में इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही गई है।
शादी समारोह में मिसाइल के टुकड़े गिरने से चार लोगों की मौत
ईरानी रेड क्रिसेंट के मुताबिक, सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान एक घर पर अमेरिकी मिसाइल के टुकड़े गिर गए, जिसमें चार लोगों की मौत हुई। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन, कुवैत, इराक और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे। इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

