होम = Breaking = अमेरिका का बड़ा दावा, चीन ने 22 करोड़ वोटरों का डेटा गैरकानूनी तरीके से हासिल किया

अमेरिका का बड़ा दावा, चीन ने 22 करोड़ वोटरों का डेटा गैरकानूनी तरीके से हासिल किया

China US Election Data: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन ने गैरकानूनी तरीके से अमेरिकी चुनावी डेटा तक पहुंच बनाई और चुनावी सिस्टम में गंभीर कमजोरियों का फायदा उठाया। उनके इस बयान के बाद चुनावी सुरक्षा और विदेशी दखल को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

ट्रंप ने चुनावी सिस्टम पर उठाए सवाल

ट्रंप ने कहा कि वर्षों तक अमेरिकी जनता से चुनावी इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को लेकर सच छिपाया गया। उनके मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें और वोटों की गिनती करने वाले सिस्टम साइबर हमलों के प्रति बेहद संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब सार्वजनिक की जा रही अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट यह दिखाती है कि सरकार को पहले से इन कमजोरियों की जानकारी थी।

ट्रंप ने कई देशों पर लगाए आरोप

ट्रंप ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि अमेरिका के विरोधी देश चुनावी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। उनके मुताबिक, रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया समेत कुछ गैर-सरकारी समूह भी अमेरिकी चुनावी सिस्टम को निशाना बना सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि इन संभावित खतरों को लंबे समय से नजरअंदाज किया गया, जबकि चुनावी सुरक्षा को मजबूत करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

व्हाइट हाउस का बड़ा दावा

व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि जारी किए गए दस्तावेज़ों से पता चलता है कि 2020 के चुनाव से शुरू होकर कई वर्षों तक चीन ने अमेरिकी चुनावी डेटा में अब तक की सबसे बड़ी सेंध लगाई। व्हाइट हाउस के अनुसार, इस कथित साइबर गतिविधि के जरिए चीन ने गैरकानूनी तरीके से अमेरिका के करीब 22 करोड़ (220 मिलियन) वोटरों की जानकारी हासिल कर ली।

Tags : China US voter