होम = Breaking = सीजफायर खत्म, फिर शुरू हुई जंग! ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

सीजफायर खत्म, फिर शुरू हुई जंग! ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। सीजफायर खत्म होने के बाद लगातार दूसरे दिन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के नाम पर ईरान पर सैन्य कार्रवाई की, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। लगातार बढ़ते हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को एक बार फिर चरम पर पहुंचा दिया है।

अमेरिकी सेना ने फिर किया बड़ा हमला

अमेरिकी सेना ने लगातार दूसरे दिन ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। उत्तरी ईरान में एक अहम रेलवे ब्रिज, मूसा द्वीप और एंटी-शिप मिसाइल ठिकानों पर हमले किए गए। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले जारी रखता है, तो अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई और तेज करेगा।

कुवैत ने एयर डिफेंस सिस्टम किया सक्रिय

कुवैत की सेना ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई की। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि लोगों ने जो धमाकों की आवाजें सुनीं, वे एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा हमलों को इंटरसेप्ट करने के दौरान हुईं। हालांकि, कुवैती सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये हमले किस ओर से किए गए थे।