होम = Breaking = अरब सागर में अमेरिकी सेना का MH-60 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश

अरब सागर में अमेरिकी सेना का MH-60 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश

US Helicopter Crash: अरब सागर में अमेरिकी नौसेना का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार क्रू मेंबर्स में से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अब भी लापता है। अमेरिकी नौसेना के अनुसार, यह घटना किसी दुश्मन के हमले का नतीजा नहीं थी। हेलीकॉप्टर USS जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात था और लापता क्रू मेंबर की तलाश जारी है।

लापता क्रू मेंबर की तलाश जारी

अमेरिकी नौसेना ने लापता क्रू मेंबर की पहचान या उसकी स्थिति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है। नेवी के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है।

क्या है MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर?

MH-60S सी हॉक दो इंजन वाला बहुउद्देशीय सैन्य हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल स्पेशल मिलिट्री मिशन, सर्च एंड रेस्क्यू, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और कार्गो परिवहन जैसे अभियानों में किया जाता है। अमेरिकी सेना ने UH-60 ब्लैक हॉक को 1979 में अपने बेड़े में शामिल किया था, जबकि नौसेना को 1983 में SH-60B सी हॉक और 1988 में SH-60F संस्करण मिले। MH-60S का पहला ऑपरेशनल स्क्वाड्रन हेलीकॉप्टर कॉम्बैट सपोर्ट स्क्वाड्रन फाइव था, जिसका मुख्यालय गुआम में स्थित है।