होम = Breaking = आधी रात उत्तरकाशी में हिली धरती, 4.2 तीव्रता से आया भूकंप

आधी रात उत्तरकाशी में हिली धरती, 4.2 तीव्रता से आया भूकंप

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

4.2 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई में था केंद्र

आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे, उत्तरकाशी से लगभग 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है। इसके झटके जिले की गंगा और यमुना दोनों घाटियों में महसूस किए गए। भूकंप के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पिछले महीने भी हिली थी उत्तरकाशी की धरती

उत्तरकाशी में इससे पहले 16 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देर रात आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी। इसका केंद्र भटवाड़ी तहसील के पिलंग के जंगलों में बताया गया था। हालांकि, उस दौरान भी किसी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली थी।