होम = खेल = क्रिकेट = विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर विवाद, मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब

विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर विवाद, मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब

Mohammed Shami Statement on Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक यात्रा पर उठ रहे सवालों के बीच मोहम्मद शमी ने अपनी राय रखी है। शमी ने कहा कि आस्था हर व्यक्ति का निजी मामला है और किसी को इस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी आध्यात्मिक यात्राओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों कई बार वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे के बाद भी कपल उनके दर्शन के लिए पहुंचा था। दोनों अपने बच्चों को भी धार्मिक स्थलों और मंदिरों में लेकर जाते हैं।

शमी बोले- विराट हमेशा से अपनी आस्था को लेकर गंभीर रहे हैं

मोहम्मद शमी ने कहा कि विराट कोहली की आध्यात्मिक यात्रा कोई नई बात नहीं है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि विराट हमेशा से अपने विश्वास और आस्था को लेकर गंभीर रहे हैं और जिस चीज में भरोसा करते हैं, उसे पूरी ईमानदारी व अनुशासन के साथ निभाते हैं।

'आस्था निजी मामला है'

मोहम्मद शमी ने कहा कि विराट कोहली अपने जीवन में हर काम को अनुशासन और पूरी योजना के साथ करते हैं। उन्होंने कोहली की व्यवस्थित लाइफस्टाइल का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने छोटे से छोटे काम को भी सलीके से करते हैं। शमी ने विराट-अनुष्का की आध्यात्मिक यात्राओं पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी चीज में विश्वास करता है, तो उसे प्राथमिकता देना उसका निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी अगर अपनी आस्था के अनुसार मंदिर या आध्यात्मिक स्थानों पर जाते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।