होम = Breaking = विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे, बड़े रिकॉर्ड्स पर ‘किंग’ का कब्जा

विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे, बड़े रिकॉर्ड्स पर ‘किंग’ का कब्जा

by | Aug 18, 2026 | Breaking, खेल

18 years of Virat Kohli: 18 साल पहले आज ही के दिन विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। 18 अगस्त 2008 से शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी रन-मशीन बना चुका है। अपने शानदार करियर में कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

18 साल के करियर में विराट के आंकड़े

विराट कोहली ने अपने 18 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट में कुल 562 मैच खेले हैं। 629 पारियों में उनके नाम 52 से ज्यादा की औसत से 28,359 रन हैं। इनमें 314 वनडे में 14,941, 123 टेस्ट में 9,230 और 125 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4,188 रन शामिल हैं। कोहली ने अब तक 85 अंतरराष्ट्रीय शतक और 148 अर्धशतक जड़े हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन है।

ICC टूर्नामेंट्स में कोहली का दबदबा

डेब्यू के बाद से विराट कोहली ने ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा 3,954 रन और 39 बार 50+ स्कोर बनाए हैं। नॉकआउट में 1,024, सेमीफाइनल में 586 और फाइनल में 411 रन उनके नाम हैं। साथ ही उनके नाम 10 ICC अवॉर्ड्स, 15 ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और 3 ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ हैं।