Thursday, Sep 24

होम = Breaking = IPL 2026: मैच के बाद विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बोले- कमाल

IPL 2026: मैच के बाद विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बोले- कमाल

Virat Pens Heartfelt Note For Vaibhav:  आईपीएल 2026 में एक ऐसा भावुक और यादगार पल देखने को मिला, जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में गुवाहाटी के मैदान पर बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 साल के युवा खिलाड़ी के लिए जब खुद विराट कोहली ने खास संदेश लिखा, तो यह पल और भी खास बन गया। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ महज 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और आरसीबी के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

विराट ने की वैभव की तारीफ

इस मैच के बाद का नजारा और भी खास था, जब विराट कोहली ने सूर्यवंशी की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा- डियर वैभव, वेल डन। यह छोटा सा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी और उनकी कैप का वीडियो शेयर किया है।

कप्तान ने भी की वैभव के खेल की तारीख

राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी सभी के चहेते हैं। टीम यह सुनिश्चित करती है कि वह खेल का पूरा आनंद लें और इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहें। वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और पिछले सीजन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया था। इस सीजन भी महज 15 साल की उम्र में वह बल्ले से कहर बरपा रहे हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।