Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के खिताब के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच फाइनल मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
टूर्नामेंट में अब तक अजेय टीम इंडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। भारत ने ग्रुप ए में छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान टीम ने पाकिस्तान को भी करारी शिकस्त दी, जहां पाकिस्तानी टीम टी-20 क्रिकेट में अपने सबसे कम स्कोर 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची श्रीलंका
श्रीलंका ने लगातार दूसरी बार महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। इससे पहले भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब दोनों टीमों की नजरें ट्रॉफी पर हैं।

