Friday, Sep 25

होम = मनोरंजन = ‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादवजी की लव स्टोरी’ पर हंगामा, टाइटल को लेकर खेसारी लाल ने उठाई आवाज, कहा- सही-गलत सबके लिए बराबर हो

‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादवजी की लव स्टोरी’ पर हंगामा, टाइटल को लेकर खेसारी लाल ने उठाई आवाज, कहा- सही-गलत सबके लिए बराबर हो

by | Feb 23, 2026 | मनोरंजन

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा ही फिल्मों, गानों और अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दो फिल्मों 'घूसखोर पंडत' और 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और सवाल उठाया कि विरोध के मानक आखिर अलग-अलग क्यों हैं।

'घूसखोर पंडत' विवाद

कुछ समय पहले मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद हुआ था, जो कोर्ट तक पहुंचा। अदालत ने मेकर्स को नाम बदलने की सलाह दी, जिसे उन्होंने आसानी से मान लिया।

'यादव जी की लव स्टोरी' पर नया हंगामा

अब 'यादव जी की लव स्टोरी' के नाम को लेकर विवाद मचा है और नाम बदलने की मांग उठी है। खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर सिनेमा फैंस ने 'घूसखोर पंडत' पर इकट्ठा होकर नाम बदलवाया, तो 'यादव जी की लव स्टोरी' पर भी वही होना चाहिए। तभी साबित होगा कि हम सेलेक्टिव नहीं हैं। गलत है, तो गलत है बस। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया।

फिल्म का नाम और संवेदनशीलता

'यादव जी की लव स्टोरी' का नाम एक खास जाति से जुड़े होने के कारण विवादित माना जा रहा है। वहीं, 'घूसखोर पंडत' के मामले में समाज के एक वर्ग ने विरोध जताया और फिल्म इंडस्ट्री ने मिलकर कोर्ट के आदेश पर टाइटल बदल दिया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मशहूर यूट्यूबर मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी हैं, जिसके चलते फिल्म का नाम और चर्चा में है।

खेसारी लाल यादव का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव की पाइपलाइन में कई फिल्में और गाने आने वाले हैं। खासकर होली के मौके पर उनके कई नए गाने रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रक्षा गुप्ता के साथ भोजपुरी गाना 'होली के बाद आके' रिलीज किया, जिसमें दोनों की कमाल की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।

ये भी पढ़ें: ‘The Kerala Story 2’ पर कड़ी टिप्पणी के बाद फंसे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने दिया करारा जवाब