Friday, Sep 25

होम = News Featured = योगी का बड़ा ऐलान, UP में 1 लाख सरकारी नौकरी देने का दावा

योगी का बड़ा ऐलान, UP में 1 लाख सरकारी नौकरी देने का दावा

Yogi Adityanath Government Jobs: गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 40 करोड़ रुपये की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान भव्य कल्याण मंडपम का उद्घाटन भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश के एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

6 महीने में एक लाख नौकरियों का लक्ष्य

योगी ने कहा कि युवाओं को बिना भेदभाव रोजगार मिलना चाहिए और सरकार भर्ती प्रक्रिया तेज कर रही है। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में TGT-PGT शिक्षकों की भर्ती के विज्ञापन जारी हो चुके हैं और आवेदन शुरू हैं।

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उस समय विज्ञापन निकलने के बावजूद कथित सौदेबाजी और वसूली के कारण योग्य युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती थी। उन्होंने कहा कि भर्ती विवाद और अदालत की रोक से युवाओं का समय और भविष्य प्रभावित होता था। योगी ने तत्कालीन सरकार पर विकास को लेकर स्पष्ट विजन नहीं होने तथा लूट-खसोट और अराजकता का आरोप भी लगाया।

रामगढ़ ताल और कानून-व्यवस्था का जिक्र

रामगढ़ ताल का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि पहले यहां गंदगी और अपराध के कारण लोग जाने से डरते थे। उन्होंने इसकी स्थिति के लिए सपा और कांग्रेस सरकारों की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब कर्फ्यू और दंगों से मुक्त है तथा कानून का राज कायम है। उनके मुताबिक अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है और अब कोई खुलेआम धमकी, अपहरण या व्यापारियों से फिरौती मांगने का साहस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सुरक्षित माहौल देना और सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।

ये भी पढ़े: सूडान में सोने की खदान धंसी, 67 की मौत; 70 से ज्यादा मजदूरों के लापता होने की आशंका