Saturday, Sep 05

होम = Trending = यूसमर्ग मुठभेड़ में लश्कर कमांडर यासिर ढेर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ग्रुप को किया था ट्रैक

यूसमर्ग मुठभेड़ में लश्कर कमांडर यासिर ढेर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ग्रुप को किया था ट्रैक

by | Sep 5, 2026 | Trending, देश

Yasir Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में शनिवार को संयुक्त सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा कमांडर यासिर मारा गया। सूत्रों के अनुसार, यासिर पहले लश्कर के बड़े सुलेमान मूसा ग्रुप का सदस्य था, लेकिन करीब एक साल पहले उसने ग्रुप छोड़ दिया था। इसके बाद वह अलग तरीके से काम करते हुए यूसमर्ग में लश्कर के प्रमुख कमांडर के तौर पर सक्रिय था।

नेटवर्क और भूमिका की जांच

सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से यासिर की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। शनिवार को सुरक्षाबलों का उससे आमना-सामना हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और उसे मार गिराया गया। अब एजेंसियां उसके नेटवर्क, लश्कर के अन्य आतंकियों से संपर्क और हाल की आतंकी गतिविधियों की योजना या उन्हें अंजाम देने में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं।

बडगाम में भी मारा गया था आतंकी

इससे पहले शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सेना और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक होने के संदिग्ध एक आतंकी को मार गिराया गया था। एक अन्य संदिग्ध के छिपे होने की आशंका में तलाशी अभियान जारी था।

भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में पुंछ के अशदर गली से यूसमर्ग होते हुए पुलवामा के पाखेरपोरा की ओर बढ़ रहे आतंकियों के समूह को ट्रैक किया गया। पीर पंजाल के ऊंचाई वाले पहाड़ी दर्रों में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। 1 सितंबर को घेराबंदी और 3 सितंबर को अशदर गली में आतंकियों से संपर्क हुआ था।

ये भी पढ़े: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी तय! दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची बुलंदशहर; SC/ST एक्ट के बाद अब धारा 307 भी संभव