होम = मनोरंजन = जरीन खान का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, बोलीं- फालतूगिरी मत करना

जरीन खान का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, बोलीं- फालतूगिरी मत करना

by | Jul 14, 2026 | मनोरंजन

Zareen Khan Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक ब्रांड इवेंट के दौरान पैपराजी की एक टिप्पणी पर वह नाराज हो गईं और सख्त लहजे में कहा कि उनके साथ फालतू बातें न करें और अपनी हद में रहें।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान जब वह मीडिया के सामने कपड़ों को डिस्प्ले कर रही थीं, तो एक फोटोग्राफर ने उनसे ड्रेस ट्राई करके दिखाने की बात कही। इस टिप्पणी पर जरीन नाराज हो गईं।

पहले भी भड़क चुकी हैं नेहा धूपिया

इससे पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स में नेहा धूपिया भी पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जता चुकी हैं। उन्होंने बैक शॉट लेने और उस पर टिप्पणी करने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इस तरह की हरकतें बंद होनी चाहिए। नेहा ने पैपराजी से सभी कलाकारों की निजता और सम्मान का ख्याल रखने की अपील भी की थी।