होम = मनोरंजन = 13 साल बड़े हीरो संग टूटा रिश्ता, शिवांगी जोशी ने गुपचुप की सगाई! खुलासे से हैरान फैन्स

13 साल बड़े हीरो संग टूटा रिश्ता, शिवांगी जोशी ने गुपचुप की सगाई! खुलासे से हैरान फैन्स

Shivangi Joshi: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को चौंका दिया।

शादी की तैयारी, लेकिन मंगेतर का नाम नहीं बताया

एपिसोड में शिवांगी और श्रेया कालरा शादी को लेकर बातचीत कर रही थीं। जब श्रेया ने उनसे पूछा कि क्या वह अपने लिए पार्टनर तलाश रही हैं, तो शिवांगी ने कहा कि अब वह शादी करना चाहती हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके मंगेतर कौन हैं, क्या करते हैं या उनकी पहचान क्या है। इस खुलासे के बाद श्रेया भी हैरान रह गईं और बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैन्स अब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

पहले कुशाल टंडन संग रिश्ते में थीं

शिवांगी जोशी का नाम इससे पहले अभिनेता Kushal Tandon के साथ जुड़ा था। दोनों ने टीवी शो बरसातें में साथ काम किया था, जहां उनकी नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया था, लेकिन कुछ महीनों बाद उनके अलग होने की खबर सामने आई। ब्रेकअप की पुष्टि कुशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी, जबकि शिवांगी ने इस पर कभी सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

हर्षद चोपड़ा संग भी जुड़ा नाम

कुशाल से अलग होने के बाद शिवांगी का नाम अभिनेता Harshad Chopda के साथ भी जोड़ा गया। दोनों की दोस्ती बड़े अच्छे लगते हैं के सेट पर हुई थी और हर्षद को शिवांगी के घर आयोजित गणपति पूजा में भी देखा गया था। फिलहाल दोनों लॉकअप 2 में साथ नजर आ रहे हैं, जहां उनकी अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है। हालांकि, शिवांगी ने अपनी सगाई के बावजूद अपने होने वाले जीवनसाथी की पहचान अब तक गुप्त रखी है।

ये भी पढ़े: https://newsindia24x7.tv/jaya-kishori-anger-control-tips/

Tags :