Thursday, Aug 20

होम = Others = मणिपुर में NRC को लेकर बढ़ा तनाव, 3 दिन बंद सभी शिक्षण संस्थान

मणिपुर में NRC को लेकर बढ़ा तनाव, 3 दिन बंद सभी शिक्षण संस्थान

by | Aug 20, 2026 | Others

मणिपुर में NRC को लेकर विरोध तेज हो गया है। JFD के बंद के ऐलान के बाद राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय 20 से 22 अगस्त तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

पहले NRC, फिर जनगणना की मांग

मणिपुर में NRC को अपडेट करने की मांग के पीछे मुख्य तर्क यह है कि पहले नागरिकों की पहचान और रिकॉर्ड को स्पष्ट किया जाए, उसके बाद जनगणना कराई जाए। JFD का कहना है कि म्यांमार से अवैध घुसपैठ की आशंका के बीच बिना NRC अपडेट किए जनगणना कराने से आबादी के आंकड़ों को लेकर विवाद पैदा हो सकता है। JFD से जुड़े संगठनों का दावा है कि NRC के जरिए राज्य में लंबे समय से रह रहे वास्तविक भारतीय नागरिकों और बाद में आए लोगों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। इसी मांग को लेकर मौजूदा जनगणना प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है।

NRC की मांग पर मैतेई-कुकी संगठनों में टकराव

मणिपुर में NRC को लेकर JFD की मांग ऐसे समय सामने आई है, जब मैतेई और कुकी समुदायों के बीच लंबे समय से तनाव और हिंसा का दौर जारी है। कुकी संगठनों ने इस मांग का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि इसके जरिए उनके समुदाय के लोगों को अवैध अप्रवासी के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने समुदाय को अवैध अप्रवासी बताए जाने का विरोध किया है।

Tags :