Monday, Nov 09

होम = Cover Story Latest = अखिलेश यादव का CM बनने पर बड़ा बयान, BJP ने ‘रणछोर’ कहकर घेरा

अखिलेश यादव का CM बनने पर बड़ा बयान, BJP ने ‘रणछोर’ कहकर घेरा

Akhilesh Yadav CM Statement: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। वाराणसी में उन्होंने बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बात कही। इस पर बीजेपी ने उन्हें 'रणछोर' कहकर निशाना साधा।

चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया मजाकिया जवाब

दरअसल, पत्रकारों ने अखिलेश यादव से पूछा था कि क्या वह अगले साल होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, "हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। इसलिए वही करेंगे, जो हमारे लिए शुभ है।" उनके इस जवाब के बाद उनके चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2012 का उदाहरण देकर फिर CM बनने का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि 2012 में भी वह लोकसभा सांसद रहते हुए सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इस बार भी वह लोकसभा सदस्य रहते हुए ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि वाराणसी में समाजवादी पार्टी किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने पत्रकार से ही पूछ लिया, "तुम सीट बताओ।" उनके इस जवाब ने भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी।

ये भी पढ़ें: प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR, रूस के विदेश मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप