Wednesday, Nov 11

होम = Others = पाकिस्तान में रिलीज़ से पहले लगे ‘रामायण’ के पोस्टर, सामने आए वीडियो लोग ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते दिखे

पाकिस्तान में रिलीज़ से पहले लगे ‘रामायण’ के पोस्टर, सामने आए वीडियो लोग ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते दिखे

by | Oct 29, 2026 | Others

Ramayana Movie Pakistan: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म का इंतजार भारत के साथ पाकिस्तान में भी हो रहा है। कराची में कुछ हिंदुओं ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए पोस्टर लगाया और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। फिल्म को लेकर सामने आया यह वीडियो चर्चा में है। आपको बता दें कि ये फिल्म भारत में 5 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

कराची की सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ निकले लोग

रेडिट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी हिंदू ‘रामायण’ फिल्म का पोस्टर लेकर कराची की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे हैं। वीडियो में कई महिलाएं ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन गाती भी दिखाई देती हैं।

रणबीर कपूर को बताया अपना पसंदीदा अभिनेता

वीडियो में एक महिला रणबीर कपूर को अपना पसंदीदा अभिनेता बताते हुए कहती है कि वे चाहती हैं कि भगवान राम की कृपा उन पर बनी रहे और फिल्म सुपरहिट हो। वीडियो में लोग ‘रामायण’ का पोस्टर लेकर कराची के एक ऐतिहासिक मंदिर में भी पहुंचते हैं, जहां पोस्टर लगाया जाता है।

कराची की सड़कों पर लगे 'रामायण' के पोस्टर

रेडिट पर सामने आए वीडियो में पाकिस्तानी हिंदू कराची की सड़कों पर ‘रामायण’ का पोस्टर लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। लोग पोस्टर लेकर एक ऐतिहासिक मंदिर पहुंचे और वहां लगाया। वीडियो बनाने वाले शख्स ने रणबीर कपूर समेत पूरी कास्ट को शुभकामनाएं देते हुए फिल्म के सुपरहिट होने और ऑस्कर जीतने की कामना की। मंदिर के पुजारी ने भी कहा कि वे दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म देखेंगे।

ये भी पढ़ें: रामायण’ की पहली झलक आई सामने, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर