Uniform Civil Code UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि 2029 से पहले BJP-NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी। UCC का उद्देश्य धर्म से अलग सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे मामलों में समान व्यक्तिगत कानून लागू करना है। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने कहा कि कई राज्यों में UCC लागू किया जा चुका है और बाकी राज्यों में भी इसे लागू करने का भरोसा है।
आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस
शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को हर क्षेत्र में प्राथमिकता दी गई है। शाह ने अनुच्छेद 370, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर जैसे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों के समाधान का भी जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने दशकों से आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती बताया।
ये भी पढ़े: छात्रों की NSA हिरासत पर इलाहाबाद HC की फटकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम

