Wednesday, Sep 09

होम = Cover Story Global = पेट में मिले 25 सेमी लंबे पेन-बोल्ट, पिता से झगड़े के बाद महिला ने निगली थीं नुकीली चीजें

पेट में मिले 25 सेमी लंबे पेन-बोल्ट, पिता से झगड़े के बाद महिला ने निगली थीं नुकीली चीजें

by | Sep 9, 2026 | Cover Story Global, State

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के नरसारावपेट में 33 वर्षीय शादीशुदा महिला के पेट से पेन, बोल्ट और कई दूसरी वस्तुएं मिलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला के सीने के बाईं ओर तेज दर्द था। अस्पताल में जांच के दौरान पेट के अल्ट्रासाउंड में इन वस्तुओं का पता चला। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सर्जरी कर इन्हें बाहर निकाला।

25 सेंटीमीटर लंबी वस्तु देखकर डॉक्टर भी हैरान

इलाज करने वाले डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि उनके करियर में यह पहली बार था, जब पेट में करीब 25 सेंटीमीटर लंबी वस्तु मिली। इतनी लंबी चीज का मुंह और खाने की नली से होते हुए पेट तक पहुंचना बेहद दुर्लभ है और इससे पेट व आंतों को गंभीर चोट लग सकती है।

पिता से विवाद के बाद निगली चीजें

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पिता से विवाद के बाद गुस्से में ये वस्तुएं निगल ली थीं। जांच में यह भी सामने आया कि करीब एक साल पहले वह चार पेन निगल चुकी थी, जिन्हें ऑपरेशन से निकाला गया था। डॉक्टरों को शक है कि यह व्यवहार मानसिक परेशानी से जुड़ा हो सकता है। सर्जरी के बाद महिला को मनोचिकित्सक के पास भेजा गया है और उसका इलाज जारी है।

नुकीली चीजें निगलना बेहद खतरनाक

डॉक्टरों के अनुसार पेन, बोल्ट या अन्य लंबी-नुकीली वस्तुएं निगलने से गले और खाने की नली में चोट हो सकती है। पेट या आंतों में पहुंचने पर ये आंत की दीवार में छेद भी कर सकती हैं। डॉ. रेड्डी ने कहा कि बार-बार गैर-खाद्य वस्तुएं निगलना कुछ मामलों में मानसिक समस्या का संकेत हो सकता है, इसलिए केवल शारीरिक इलाज पर्याप्त नहीं। कुछ लोग बाल भी निगलते हैं, जो पेट में जमा होकर गांठ बना सकते हैं और आंतों में रुकावट पैदा कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: धरती पर ‘सूरज’ बनाने की दौड़ में भारत की एंट्री! PRAGYA ने पहली बार बनाया प्लाज्मा