Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर से सगाई कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां मिल रही हैं।
समरीन ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें
समरीन कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों की सगाई की अंगूठियां और साथ नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें सबसे खुशी की बात यह है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया। जिंदगी भर के साथ के लिए। 11.11.2026 (हाय मंगेतर)।"

