Monday, Nov 09

होम = Breaking = अयोध्या में बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, ई-मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी

अयोध्या में बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, ई-मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी

Ayodhya Bomb Threat Email: दीपावली से पहले अयोध्या में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर के एक और शिक्षण संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला न्यायालय और परमा अकादमी के बाद अब अमर पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। दीपावली के दिन धमाके की चेतावनी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

कई संस्थानों और दिलजीत दोसांझ को धमकी

ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़े लोगों का नाम सामने आया है। परमा एकेडमी के अलावा अंबेडकरनगर के रेडियंट और नवदीप कॉलेज को भी धमकी दी गई है। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के हर शो में बम धमाके की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, CJM पीयूष त्रिपाठी ने एसएसपी को पत्र लिखकर 8 से 27 नवंबर तक कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।

अयोध्या के साथ मथुरा और काशी को भी धमकी

इससे पहले 13 और 16 फरवरी को सुन्नियान दासन नाम के व्यक्ति ने कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अब 8 नवंबर को अयोध्या के साथ मथुरा और काशी में धमाके की चेतावनी दी गई है। ई-मेल की जांच स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत दोसांझ के शो को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। एजेंसियां इन धमकियों के बीच किसी साझा पैटर्न की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर को धमकी, 5 करोड़ की वसूली मांगने वाला IT इंजीनियर गिरफ्तार