Tuesday, Nov 10

होम = Cover Story Latest = जेल से रिहाई के बाद ED ने किया गिरफ्तार, अब आजम खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

जेल से रिहाई के बाद ED ने किया गिरफ्तार, अब आजम खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंसे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। आजम खान की रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

सुप्रीम कोर्ट में इसी सप्ताह हो सकती है सुनवाई

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को एडवोकेट निजाम पाशा ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने मामले का उल्लेख किया। इस पर सीजेआई ने याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई करने पर सहमति जताई है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत दी थी। कोर्ट ने आजम खान की 10 साल की सजा पर रोक लगा दी थी, लेकिन उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

जेल से रिहाई के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार

31 अक्टूबर को आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर जेल से रिहा हुए थे। हालांकि, जेल के बाहर मौजूद ईडी की टीम ने आजम खान को हिरासत में ले लिया। ईडी ने यह कार्रवाई मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के एक अलग मामले में की थी। इसके बाद रविवार को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत ने आजम खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें: जौहर ट्रस्ट मामले में आजम खान को राहत नहीं, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विवादित बयान केस में सपा नेता आजम खान दोषी, 2 साल की हुई सजा