Azam Khan Bail Plea: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार करते हुए इसे इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। गौरतलब है कि दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की सजा निलंबित होने के कुछ ही समय बाद ED ने आजम खान को गिरफ्तार कर लिया था। अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर कानूनी लड़ाई हाई कोर्ट में आगे बढ़ेगी।
16 नवंबर को अंतरिम आदेश देने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से आजम खान की जमानत याचिका पर 16 नवंबर को ही अंतरिम आदेश पारित करने को कहा है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने निर्देश दिया कि याचिका दो दिनों के भीतर हाई कोर्ट पहुंचाई जाए। पीठ ने माना कि इस मामले में सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ही उचित मंच है।
कपिल सिब्बल ने की आजम खान की पैरवी
आजम खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। खान ने अपनी याचिका में 1 नवंबर को विशेष अदालत की ओर से पारित उस आदेश को भी चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ने शीर्ष अदालत से अंतरिम राहत देते हुए हिरासत से रिहा करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: दुलार चंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को मिली मोहलत, अब इस तारीख तक करना होगा सरेंडर

