होम = Cover Story Featured = फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट कांड में फंसी मान सरकार? BJP ने की तत्काल स्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट कांड में फंसी मान सरकार? BJP ने की तत्काल स्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

by | Jun 24, 2026 | Cover Story Featured

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में अकाल तख्त ने एक वायरल वीडियो मामले में उन्हें "सिख विरोधी" करार देते हुए दंडित किया था। अब इसी विवाद में फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के आरोप सामने आने के बाद भाजपा ने उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब छिड़कता दिखाई दे रहा था। अकाल तख्त ने इसे गंभीर मामला मानते हुए मान के खिलाफ कार्रवाई की। इसके जवाब में पंजाब सरकार ने दावा किया कि दो फॉरेंसिक लैब की जांच में यह साबित हुआ है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवंत मान नहीं हैं और यह उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाया गया फर्जी वीडियो है।

हालांकि मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब गुरुग्राम पुलिस ने कथित फर्जी फॉरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने के आरोप में केस दर्ज कर दो लोगों—दिल्ली निवासी अंकित और पंचकूला निवासी अरुण—को गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी रिपोर्ट और पैसों के लेन-देन के आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के रूप में पहचान बताने वाले कुछ लोगों ने उससे पहले से तय निष्कर्षों वाली रिपोर्ट तैयार कराने का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, रिपोर्ट में यह साबित करने को कहा गया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवंत मान नहीं है। इसके लिए 10 लाख रुपये नकद समेत बड़ी रकम की पेशकश की गई और रिपोर्ट को कई बार संशोधित करने की मांग भी की गई।

BJP का हमला और गिरफ्तारी की मांग

भाजपा नेता मंजींदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस फर्जी रिपोर्ट को तैयार कराने में शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम के एक होटल में आरोपियों और पुलिस अधिकारियों के बीच सौदा हुआ तथा पैसों का लेन-देन भी हुआ। सिरसा ने भगवंत मान की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने सिखों और अकाल तख्त का अपमान किया है। उन्होंने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। दूसरी ओर, भगवंत मान पहले ही दावा कर चुके हैं कि यह पूरा वीडियो उनके विरोधियों की साजिश है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: ₹45 करोड़ का ‘Land Scam’! मोहन यादव के परिवार पर 335 एकड़ जमीन खरीदने का आरोप, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच